Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV DL: अब टेस्ट में 75% नंबर लाने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार करने जा रही है ऐसा | Parmarth TV शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो ने रचा इतिहास, पहली बार किसी आईपीओ के लिए आए एक करोड़ आवेदन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Modi का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-एक साल में श्रीहरिकोटा से इतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता… | Parmarth TV देश में तैयार हो रहे कई एमआरओ केंद्र, एयर इंडिया ने दिल्ली में रखी आधारशिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-silver prices: दस महीने बाद दो लाख के नीचे आई चांदी, आज सोना-चांदी के इतने गिर गए दाम | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आप भी आवेदन, मिलता हैं 2 लाख रुपए तक का लोन भी | Parmarth TV Tibet Earthquake: 7 तीव्रता के भूकंप ने तिब्बत में मचाई तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल | Parmarth TV केन्द्र सरकार अब इतने प्रतिशत बढ़ा सकती है DA, दीपावली से पहले हो सकता है ऐलान | Parmarth TV

Para Asian Games: भारत ने लगाया पदकों का शतक, आज जीते 5 गोल्ड के साथ 14 मेडल | Parmarth TV

Para Asian Games: भारत ने लगाया पदकों का शतक, आज जीते 5 गोल्ड के साथ 14 मेडल | Parmarth TV

नागोया, एजेंसी। पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन आज भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी है। आज भारत ने अब इन गेम्स में 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे भारत में अब 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। भारत ने आज  पैरा एशियन गेम्स 2026 में पदकों की संख्या भी सौ के पार पहुंचा दी है।

अब 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज सहित पदकों की संख्या 102 हो चुकी है। भारत को आज हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी, नीतेश कुमार ने बैडमिंटन, नवीन शिवकुमार ने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल4, संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा और हनी (टॉप्स) ने पैरा एथलेटिक्स की पुरुष भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया। देश को आज  5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 14 मेडल मिल चुके हैं। इससे  भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर है। 

खबरों के अनुसार, नीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स एसएल3 कैटेगरी के गोल्ड के मुकाबले में हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया। नीतेश अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स एसए3-एसयू5 में भी गोल्ड जीत सकते हैं।  संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में 52.28 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। 

हनी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता सोना
नवीन शिवकुमार ने पैरा बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल4 फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान को सीधे गेम में 21-9, 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।  रिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से शिकस्त दी। वहीं हनी (टॉप्स) ने विश्व  रिकॉर्ड के साथ  पैरा एथलेटिक्स की पुरुष भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 

PC:  starsamachar

Trending News