इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में सरकार की ओर से इजाफा किए जाने का इंतजार है,उनका ये इंतजार दीपों के त्योहार दीपावली से पहले समाप्त हो सकता है। खबरों के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक में इस संबंध में फैसला हो सकता है।
हालांकि, अभी तक सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस साल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद है। अभी केन्द्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अगर सरकार 3 परसेंट बढ़ोतरी को मंज़ूरी देती है, तो ये बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में मोदी सरकार ने जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा किया था। उसके बाद महंगाई भत्ता 55 परसेंट से बढ़ाकर 58 परसेंट कर दिया गया था। जनवरी 2026 से इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया था।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







