खेल डेस्क। पवन रत्नायके (130 रन) और दासुन शनाका (97 रन) शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 430 रनों के रिकॉर्ड चेज का पीछा सफलतापूर्वक किया। इस मैच में श्रीलंका ने दो विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक (202) की दोहरी शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर्स में 429 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद श्रीलंका की तरफ से पवन रत्नायके ने130 और दासुन शनाका ने 97 रनों की पारी खेली श्रीलंका को आसान जीत दिला दी।
भारतीय टीम का रिकॉर्ड टूटा
इस जीत से श्रीलंका ने भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है। वह अब एकदिवसीय क्रिकेट में एशियाई टीम के तौर पर सर्वाधिक सफल रन चेज करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले सितंबर महीने के आखिर में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 406 रनों का टारगेट हासिल किया था।
साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक रन चेज का विश्व रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम पर है, जिन्होंने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में 435 रनों के टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की थी। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 859 रन बने।ये वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक का दूसरा सर्वाधिक सबसे ज्यादा रन बनने वाला मुकाबला बन गया है। साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 872 रन बने थे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







