इंटरनेट डेस्क। मोदी सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक ड्राफ्ट जारी किया है। इस बदलाव के होने के बाद आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके तहत लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए लोगों को शुल्क नहीं देना पड़ेगा। केन्द्र सरकर के नए प्रस्ताव में फीस खत्म करने से लेकर आवेदनों के निपटारे की डेडलाइन तय करना शामिल है।
खबरों के अनुसार, कुछ मामलों में तय समय के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आवेदन को मंजूर मानने और सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इन प्रस्तावित बदलावों पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। ये प्रस्ताव लागू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
PC: etvbharat







