खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ कल होने वाले दूसरे टी20 में मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इस मैच से ईशान किशन दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है। इस बात के संकेत बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिए हैं। उन्होंने बीसीसीआई के ऐलान के कुछ देर बाद कहा कि ईशान के चोटिल होने से वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी थी कि ईशान किशन को पहले टी20 मैच के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। आपको बता कि ईशान किशन अभी आईसीसी रैंकिंग में टी-20 के नंबर-एक बल्लेबाज हैं।
PC: cricinfo







