इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। ये विवाद दुनिया के कई देशों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अब खबर आई है कि अमेरिका एक बार फिर से ईरान पर हमला कर सकता है। इस बात के संकेत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं।
उन्होंने ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई करने की संभावना जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान कहा कि हम एक और छोटा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कर सकते हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी सेना की ओर से ईरान के खिलाफ शुरू हुए युद्ध को 'एपिक फ्यूरी' नाम दिया गया था। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि दोबारा सैन्य कार्रवाई कब या किस तरह की होगी। डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर ईरान की ओर से प्रतिक्रिया आई है। ईरान ने चेतावनी दे डाली की कि अगर अमेरिका और इजराइल ने दोबारा हमला किया तो वह खाड़ी देशों में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को निशाना बनाएगा। ईरान के इस कदम से इससे इंटरनेट सेवाओं, बैंकिंग और ऑनलाइन कारोबार पर असर पड़ सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही जारी
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से के सामने बयान दिया था कि हम इस जंग को बहुत जल्दी खत्म कर सकते हैं। उन्होंने ये भी बोल दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही जारी है। यह समुद्री रास्ता विश्व में तेल की सप्लाई के लिए बेहद अहम है। हमें वह सब मिल रहा है जो हम चाहते हैं। आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के कारण दुनिया के देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







