Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Indian क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! एक ही दिन में मिली तीन करारी हार | Parmarth TV

Indian क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! एक ही दिन में मिली तीन करारी हार | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रविवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा है। रविवार यानी 8 दिसंबर को भारत को क्रिकेट में तीन करारी हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शायद ही पहले कभी हुआ हो। इस एक दिन में केवल 6 घंटे के अंदर ही भारत को क्रिकेट में 3 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। 


भारत को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कार ट्रॉफी के एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में दस विकेट से करारी हार मिली। इसके बाद दूसरी हार भारतीय महिला टीम को वनडे में मिली है। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ही शिकस्त दी। दिन की तीसरी और सबसे बड़ी हार अंडर-19 पुरुष एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया को बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम से मिली है। 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम को एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में कंगारू टीम ने ढाई दिन में 10 विकेट से शिकस्त दी। दूसरा टेस्ट जीतकर कंगारू टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। इस हार से भारतीय टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भी तीसरे स्थान पर खिसक गई है। अब टीम के फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 


महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में हराया

इसके बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया ने के खिलाफ दूसरे वनडे में 122 रन से हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 371 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 44.5 ओवर में 249 रन पर आउट हो गई। वहीं अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारतीय टीम को 199 रनों का टारगेट दिया। जवाब में टीम इंडिया 35.2 ओवर्स में 139 रन पर ही ढेर हो गई। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News