Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Pak vs Aus: आज टूटेगा क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड! बाबर आजम के पास है मौका | Parmarth TV

Pak vs Aus: आज टूटेगा क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड! बाबर आजम के पास है मौका | Parmarth TV

PC: geo.tv

खेल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के पास आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के  होबार्ट में खेले जाने वाले अन्तिम मुकाबले में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। आज बाबर आजम के पास क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने का मौका होगा। वह आज टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज सकते हैं।


PC: espncricinfo

इसके लिए उन्हें आज मात्र 52 रन बनाने होंगे। टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 11 हजार रन बनाने का कीर्तिमान वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। उन्होंने इस दौरान 11 हजार रन  314वीं पारी में पूरे किए थे। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 306 मैचों की 295 पारियों में 43.61 की औसत और 129.30 की स्ट्राइक रेट से 10948 रन बना चुके हैं।

उन्हीं के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000, 9000 और 10,000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज में अभी तक बाबर आजम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पहले मैच में वह केवल 3 के निजी स्कोर पर आउट हुए। दूसरे मैच में भी वह इतने ही रन बना सके।

PC: espncricinfo

विराट कोहली सहित दुनिया के ये दिग्गज हासिल कर चुके हैं उपलब्धि

आज मैच में  52 बनाते ही बाबर आजम 11000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर, रोहित शर्मा, आरोन फिंच और जेम्स विंस  हासिल कर चुके हैं। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News