Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV

Pak vs SA: 22 साल के सैम अयूब ने की विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी | Parmarth TV

Pak vs SA: 22 साल के सैम अयूब ने की विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी | Parmarth TV

खेल डेस्क। युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (94 गेंदों में 101 रन) की शतकीय पारी के दम पाकिस्तान ने रविवार को जोहानसबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में डीएलएस के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 36 रन से शिकस्त दी।

सैम अयूब ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके लगाए और 2 छक्के मारे। यह उनके वनडे कॅरियर का तीसरा शतक है। 22 वर्षीय स्टार क्रिकेटर ने अपनी तीनों सेंचुरी साल 2024 में विदेशी सरजमीं पर लगाई हैं। उन्होंने एक मामले में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

इसके साथ ही वह एक साल में विदेशी सरमजीं पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की सूची में कोहली की बराबरी पर आ गए हैं। कोहली 2018 और 2019 में विदेश में तीन वनडे शतक लगा चुके हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर (2001), राहुल द्रविड़ (1999), मोहम्मद हफीज (2011) और सलीम इलाही (2002) भी इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

रोहित शर्मा के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
एक साल में विदेश में सबसे ज्यादा शतक लगाने का एशियाई रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 2019 में 6 शतक लगाए थे। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (2006) और कुमार संगाकारा (2015) पांच-पांच बार ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ये रिकॉर्ड बनाने से चूके बाबर आजम
रविवार को खेले गए मैच में पूर्व कप्तान बाबर आजम ने भी 71 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन जुटाए। ये बाबर का 34वां वनडे अर्धशतक है। हालांकि इस पारी के बावजूद वह वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 6 हजार रन कंप्लीट करने से केवल 43 रन दूर रह गए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News