Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत, गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपए के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार… | Parmarth TV शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kapil Sibal: विपक्ष ने पहली बार की मोदी की तारीफ, कपिल सिब्बल ने ब्रिक्स समिट को बताया सफल | Parmarth TV अमेरिका ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सौर सेल आयात पर तय किया भारी शुल्क – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, सेंसेक्स 778 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अमेरिका ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सौर सेल आयात पर तय किया भारी शुल्क – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अमेरिका ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सौर सेल आयात पर तय किया भारी शुल्क – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अमेरिका ने भारत और दो अन्य देशों से सौर सेल और पैनल के आयात पर भारी डंपिंग-रोधी और प्रतिपूर्ति शुल्क को अंतिम रूप दे दिया है। उसका दावा है कि इन देशों के उत्पादकों और निर्यातकों को अनुचित सरकारी सब्सिडी का लाभ मिला, जिससे अमेरिकी उद्योग को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आने वाले क्रिस्टलीय सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल की डंपिंग-रोधी शुल्क (एडी) और प्रतिपूर्ति शुल्क (सीवीडी) जांच में अपने अंतिम निष्कर्षों की घोषणा की।

वाणिज्य विभाग ने भारतीय उत्पादकों के लिए 123.04 प्रतिशत, इंडोनेशियाई उत्पादकों के लिए 94.36 प्रतिशत और लाओस के उत्पादकों के लिए 65.43 प्रतिशत का डंपिंग-रोधी मार्जिन तय किया है।

Also Read : ब्रिक्स ने सुरक्षा परिषद में भारत-ब्राजील की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का किया समर्थन

इसके अलावा, विभाग ने भारतीय उत्पादकों के लिए 126.09 प्रतिशत, इंडोनेशियाई उत्पादकों के लिए 73.2 प्रतिशत से 173.7 प्रतिशत के बीच और लाओस के उत्पादकों के लिए 82.03 प्रतिशत से 153.67 प्रतिशत के बीच ?सीवीडी दरें निर्धारित की हैं।

यह कार्रवाई ‘अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड’ द्वारा दायर एक याचिका पर की गई है। इस याचिका में लाओस और इंडोनेशिया में मुख्य रूप से काम करने वाले चीनी स्वामित्व वाले विनिर्माताओं के साथ ही भारत में मुख्यालय वाली कंपनियों द्वारा कथित रूप से अवैध व्यापार प्रथाओं की जांच की मांग की गई थी।

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग (यूएसआईटीसी) अब इस बात की जांच करेगा कि क्या इन सब्सिडी प्राप्त आयात से अमेरिकी उद्योग को नुकसान पहुंचा है और अगले 45 दिन में इस पर अंतिम नुकसान का निर्धारण करेगा। इस पर अंतिम मतदान 14 अक्टूबर को होने की संभावना है।

यदि यूएसआईटीसी का अंतिम निष्कर्ष सकारात्मक रहता है, तो वाणिज्य विभाग शुक्रवार के निष्कर्षों में उल्लिखित दरों के आधार पर दो नवंबर तक डंपिंग-रोधी और प्रतिपूर्ति शुल्क आदेश जारी करेगा। यदि यूएसआईटीसी का निष्कर्ष नकारात्मक रहता है, तो यह जांच समाप्त कर दी जाएगी।

Pic Credit : ANI

Trending News