Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV

नया इनकम टैक्स बिल Lok Sabha में पेश, जानें क्या है इतमें विशेष बातें | Parmarth TV

नया इनकम टैक्स बिल Lok Sabha में पेश, जानें क्या है इतमें विशेष बातें | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नरेन्द्र मोदी सरकार की कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नए इनकम टैक्स बिल को लोकसभा में पेश कर दिया है। मोदी सरकार की ओर से लाया गया ये बिल एक अप्रैल, 2026 से लागू होने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए इनकम टैक्स बिल को सदन के पटल पर रखा।

अब ये नया इनकम टैक्स बिल आगे के विचार-विमर्श के लिए संसदीय स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा। मोदी सरकार के इस बिल में बिल में 536 धाराएं, 23 अध्याय और 16 अनुसूचियां शामिल हैं। इसमें मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 की भाषा को सरल बनाता है। खबरों के अनुसार, मोदी सरकार के इस बिल में फ्रिंज बेनेफिट टैक्स से संबंधित अनावश्यक धाराओं को हटा दिया गया है।

आपको बना दें कि नए इनकम टैक्स बिल में छोटे वाक्यों का उपयोग हुआ है। इसमें टीडीएस, अनुमानित कराधान, वेतन और फंसे कर्ज के लिए कटौती से संबंधित प्रावधानों के लिए तालिकाएं भी हैं।

इस बिल में करदाता चार्टर भी दिया गया है
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में पेश किए गए इस बिल में करदाता चार्टर भी दिया गया है, ये टैक्सपेयर्स के अधिकारों एवं दायित्वों को रेखांकित करता है। नए इनकम टैक्स बिल में मोदी सरकार ने टैक्स ईयर का कॉन्सेप्ट भी दयिा है। वहीं आयकर अधिनियम, 1961 के असेसमेंट ईयर के टर्म को समाप्त कर दिया गया है।आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में नए इनकम टैक्स बिल को जाने का ऐलान किया था।

PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From livehindustan

Trending News