Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

मध्य पूर्व में तनाव से लाल निशान में खुले शेयर बाजार | Parmarth TV

मध्य पूर्व में तनाव से लाल निशान में खुले शेयर बाजार | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के साथ खुले। इसकी वजह मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच तनाव को माना जा रहा है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 805 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,462 और निफ्टी 254 अंक या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,542 पर था। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 256 शेयर हरे निशान में और 1,188 शेयर लाल निशान में थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में 28 शेयर लाल निशान में थे। विप्रो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, रिलायंस, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, टीसीएस, एलएंडटी, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे। केवल जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील ही हरे निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप (Midcap) और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है।

Also Read : पूर्व सांसद और भाजपा नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार

निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) 100 इंडेक्स 460 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,897 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,184 पर था। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में देखी जा रही है। केवल मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में थे। स्टॉक्सकार्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार (Global Market) उथल-पुथल के कारण भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले हैं। गुरुवार के अब तक के कारोबार में एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली है। हालांकि , बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मामूली बढ़त देखी गई थी। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और ताइपे में हरे निशान में हैं, जबकि हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

Trending News