Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक फिसला | Parmarth TV

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक फिसला | Parmarth TV

नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) मंगलवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ है। ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक दबाव में रहे। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 152.93 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलने के बाद 81,820.12 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 70.60 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरने के बाद 25,057.35 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 127.80 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के बाद 59,593.25 पर हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 48.80 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरने के बाद 26,149.10 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 89.10 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़ने के बाद 51,906.00 पर बंद हुआ। निफ्टी के रियलिटी, मीडिया, एफएमसीजी में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, एनर्जी, हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर दबाव में रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,073 शेयर्स हरे, 1,879 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 112 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर्स में बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिटानिया और भारती एयरटेल रहे। एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो, विप्रो और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स रहे। सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एनटीपीसी टॉप गेनर्स रहे।

Also Read : रूसी-सीरियाई हवाई हमलों में सीरिया में 30 आतंकवादी मारे गए

वहीं, विप्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप लूजर्स रहे। बाजार के जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार (Domestic Market) में गिरावट देखी गई, जो मिश्रित वैश्विक रुझान और आंशिक मुनाफा वसूली से प्रभावित थी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है, लेकिन वे वैश्विक मांग में कमी का संकेत देते हैं। इसके अलावा, भारत के सीपीआई में खाद्य कीमतों के कारण उछाल आया, जिससे अपेक्षित दर कटौती में देरी होगी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 14 अक्टूबर को अपनी बिकवाली बढ़ा दी। उन्होंने 3,731.59 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी अपनी खरीद बढ़ा दी तथा उन्होंने उसी दिन 2,278.09 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.37 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़ने के बाद 82,189.42 पर था। निफ्टी 61.30 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़ने के बाद 25,189.25 पर कारोबार कर रहा था।

Trending News