Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी | Parmarth TV

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 246 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,592 और निफ्टी 79 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,890 पर खुला। शुरुआती कारोबारों में बैंकिंग शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक 250 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,231 पर था। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 1,539 शेयर हरे निशान में और 649 शेयर लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर (Smallcap Shares) में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 54 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,207 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 99 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,279 पर बना हुआ था। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एसबीआई, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, विप्रो, कोटक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स थे।

Also Read : मोदी ने दी कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचयूएल, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, आईटीसी, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स थे। एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। केवल सोल और ताइपे के बाजार लाल निशान में हैं। अमेरिकी बाजार (American Market) सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सहायता पैकेज मिलने के कारण शंघाई का बाजार बीते पांच कारोबारी सत्रों में 20 प्रतिशत और हांगकांग का बाजार पिछले एक महीने में 19.45 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इसके कारण बड़ी संख्या में विदेशी निवेशक (Foreign Investors) घरेलू बाजारों में बिकवाली कर चीन का रुख कर रहे हैं। आगे कहा कि इससे बाजारों को लंबी अवधि में कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि यहां घरेलू निवेशकों की ओर से बाजार में लगातार निवेश किया जा रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के बीच निवेशकों के लिए बाजार में प्रवेश करने का यह अच्छा समय है।

Trending News