Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त | Parmarth TV

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार के मुख्य सूचकांकों में तेजी बनी हुई है। सुबह 9:33 बजे सेंसेक्स 193 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,882 और निफ्टी 47 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,060 पर था। बाजार का रुझान मिलाजुला बना हुआ है। 1,126 शेयर हरे निशान में और 1,296 शेयर लाल निशान में बने हुए थे। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स (Private Bank Index) हरे निशान में बने हुए हैं। एनर्जी, कमोडिटी और पीएसई लाल निशान में बने हुए हैं। सेंसेक्स पैक में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, विप्रो, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एचयूएल, सन फार्मा, एलएंडटी और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स थे। छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

Also Read : साल 2024 में टीम इंडिया का शानदार टी20 प्रदर्शन

निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) 100 इंडेक्स 113 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलकर 58,374 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 60 अंक या 0.32 प्रतिशत फिसलकर 18,702 पर था। वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने के बाद भी वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार (Share Market) मजबूत बने हुए हैं। अमेरिका में सितंबर में गैर-कृषि जॉब नंबर 2.54 लाख आया है जिसके कारण अमेरिकी शेयर बाजार सकारात्मक बंद हुए थे। निवेशकों को लंबी अवधि के नजरिए से बाजार में निवेशित रहना चाहिए।

Trending News