Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

सेंसेक्स 662 अंक गिरकर लाल निशान में बंद | Parmarth TV

सेंसेक्स 662 अंक गिरकर लाल निशान में बंद | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) शुक्रवार के कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज करते हुए बंद हुआ। फार्मा और एफएमसीजी को छोड़कर सारे सेक्टर में भारी बिकवाली रही। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक गिर गया। हालांकि, कारोबार के अंत तक बाजार कुछ संभला और 662 अंक की गिरावट पर आकर सिमट गया। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 662.87 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरने के बाद 79,402.29 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 218.60 अंक या 0.9 प्रतिशत गिरने के बाद 24,180.80 पर आ गया। निफ्टी बैंक 743.70 अंक या 1.44 प्रतिशत गिरने के बाद 50,787.45 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) 100 इंडेक्स 1,071.80 अंक या 1.90 प्रतिशत गिरने के बाद 55,277.95 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 401.25 अंक या 2.20 प्रतिशत गिरने के बाद 17,847.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, एल एंड टी, एनटीपीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स रहे। वहीं, आईटीसी, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मा, आईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स रहे।

Also Read : देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से दाखिल किया नामांकन

निफ्टी पैक (Nifty Pack) में इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस, कोल इंडिया, एम एंड एम और एलएंडटी टॉप लूजर्स रहे। इसके अलावा, आईटीसी, एक्सिस बैंक, बीईएल, ब्रिटानिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहे। बाजार का रुझान नकारात्मक रहा। बीएसई पर 3,092 शेयर्स लाल निशान और 850 हरे निशान में बंद हुए। करीब 79 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, एफआईआई ने आक्रामक तरीके से बिकवाली जारी रखी है, अकेले अक्टूबर में 97,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। उन्होंने कहा, यह चल रहा बिकवाली दबाव, आय में गिरावट के साथ मिलकर बाजार के मूल्यांकन को कम कर रहा है। निवेशकों के लिए, यह धीरे-धीरे उच्च-विश्वास वाले शेयरों (Share) को जमा करने का अवसर प्रदान कर सकता है क्योंकि बाजार इस सुधार चरण से गुजर रहा है।

Trending News