Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 16 December 2024: इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, निवेश का शानदार मौका, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 December 2024: इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, निवेश का शानदार मौका, पढ़ें आज का राशिफल

16 दिसंबर का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशियों को व्यापार में लाभ और पारिवारिक जीवन में सुधार का मौका मिलेगा, जबकि अन्य को मानसिक चिंता और कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 16 Dec 2024 07:18:30 AM (IST)

Updated Date: Mon, 16 Dec 2024 09:23:55 AM (IST)

आज सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा दिन। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। 16 दिसंबर का दिन कई राशियों के लिए खास रहेगा। शुक्र देव की कृपा से कुछ राशियों के जातकों को सुख, समृद्धि और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा, जबकि अन्य राशियों के लिए यह दिन व्यापार में नए अवसर और पारिवारिक जीवन में बदलाव का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं राशिफल में क्या कुछ खास होने वाला है।

मेष (Aries) दैनिक राशिफल

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, जिससे आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। विरोधी भी आज आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिससे आपका हर कार्य आसानी से संपन्न होगा। व्यापार में लाभ की संभावना है, और परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन के योग बनेंगे। आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को आज कुछ मानसिक चिंता और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में विरोधियों से जूझना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस हो सकती है। कुछ पुराने काम भी हाथ से निकल सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं और खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और कोई नया कार्य भी प्रारंभ कर सकते हैं। आज आप नए वाहन या घर की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन उदास होगा। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार भी मन में आ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के आयोजन के योग हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद भी हल हो सकते हैं।

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलकर आप जीवन में नया मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। व्यापार में बड़े बदलाव से बचना चाहिए, क्योंकि नुकसान हो सकता है।

तुला (Libra) दैनिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका कोई बड़ा निर्णय जीवन में परिवर्तन ला सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आप भविष्य के लिए कोई बड़ी निधि निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा और पत्नी-बच्चों से चल रहे मतभेद भी दूर होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शारीरिक रूप से थकावट हो सकती है। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एक विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन व्यापार में आज बड़ा निवेश न करें। परिवार में कुछ उलझनें आ सकती हैं, जिनसे निपटने में आपको समय लग सकता है।

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी। आज आप जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें परिवार का समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की संभावना है और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोई लंबित कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके प्रति झुकाव महसूस करेंगे।

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ा कार्य करने का विचार बन सकता है, लेकिन अभी समय उपयुक्त नहीं है। किसी परिचित से धन उधार लेना आपकी बड़ी भूल हो सकती है, क्योंकि धन फंस सकता है।

Trending News