Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, मीडिया और रियल्टी शेयरों में तेजी | Parmarth TV

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, मीडिया और रियल्टी शेयरों में तेजी | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) मंगलवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में मीडिया और रियल्टी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी मीडिया और रियल्टी शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 766.58 अंक या 0.99 प्रतिशत चढ़ने के बाद 78,105.59 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 236.50 अंक या 1.01 प्रतिशत उछाल के बाद 23,690.3 पर था। बाजार का रुझान पूरी तरह से सकारात्मक बना हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2,022 शेयर हरे, जबकि 248 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी बैंक 144.25 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,508.05 पर था। निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) 100 इंडेक्स 523.70 अंक या 0.97 प्रतिशत उछाल के साथ 54,568.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 238.15 अंक या 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,745.40 पर था। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एम एंड एम, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति, टाइटन और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।

Also Read : रिटायर हो रहे नडाल के लिए फेडरर का इमोशनल पत्र

बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार के रुझान से तेज सुधार की स्थिति नजर नहीं आती है। साथ ही सितंबर में बाजार को रिकॉर्ड लेवल पर ले जाने वाली गति भी खत्म हो चुकी है। हाल के बाजार रुझान से एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि कोई तेज सुधार नहीं दिख रहा है। सितंबर में बाजार को 26216 के रिकॉर्ड शिखर पर ले जाने वाली गति खत्म हो गई है। एफआईआई की बिक्री मोड और वित्त वर्ष 2025 में कमजोर आय वृद्धि को लेकर चिंताओं को देखते हुए रिकवरी हो सकती है, जो बरकरार रहने की संभावना नहीं है। एशियाई बाजारों (Asian Markets) की बात करें तो शंघाई को छोड़कर जकार्ता, टोक्यो, सोल, बैंकॉक और हांगकांग के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 18 नवंबर को 1,403 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,330 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

Trending News