इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोना सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी आई है। खबरों के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 353 रुपए सस्ता हुआ है। इससे सोने की कीमत गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं एक किलो चांदी आज 2,105 रुपए महंगी गई है।
इससे एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर 2.23 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गत माह सोना 8 हजार और चांदी 17 हजार सस्ती हुई है। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए रह गया था।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.20 लाख रुपए पर आ चुकी है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आागामी समय में दोनों धातुओं की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।
PC: etnownews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







