Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाले हैं 1500 रुपए | Parmarth TV Russia: टूटी हुई टेस्ट ट्यूब से फैला अत्यंत खतरनाक संक्रमण, 200 लोग क्वारंटाइन, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV

National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV

National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी बना हुआ है।  हवा के ये घेरे और लंबी पट्टियां (ट्रफ) सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के ऊपर एक्टिव होने के कारण इन राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इस हलचल के कारण आज भी  सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

दूसरी ओर राजस्थान में अभी लोगों को बारिश से राहत मिली हुई है। सोमवार प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या अन्य मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है।

आज राजस्थान के किसी भी हिस्से में बारिश की बड़ी गतिविधि के संकेत नहीं हैं।  पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर सहित अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू और आसपास के इलाकों में तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

7 अक्टूबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
राजस्थान में कल से मौसम बदल सकता है। कल  शाम या रात से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है। इसी के प्रभाव से 7 अक्टूबर को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ सीमित हिस्सों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां  देखने को मिल सकती है। 

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News