इंटरनेट डेस्क। आज दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक होने जा रही है। खबरों की माने तो इस बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की लड़ाई की रूपरेखा तैयार हो सकती है। कांग्रेस की कोशिश है कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाकर चुनाव आयोग की भूमिका, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर साझा रणनीति बनाई जाए।
बैठक का मुख्य एजेंडा क्या है?
कांग्रेस इस बैठक को चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी लड़ाई को व्यापक रूप देने के मौके के तौर पर देख रही है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों के समर्थन से बड़ा आंदोलन करना चाहती है। बैठक में इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल होंगे। ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गई हैं, समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे, उनकी जगह पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक और रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता सपा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
pc-moneycontrol.com







