इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को आज बड़ा झटका लगा है। आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर आमजन को झटका दिया है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें आज सुबह से ही लागू हो चुकी है।
नायरा एनर्जी की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल अब 119.54 रुपए का मिलेगा। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 103.64 रुपए खर्च करने होंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के बाद रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए नायरा एनर्जी ने ये बड़ा कदम उठाया है।
हालांकि, राहत की बात ये है कि सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से आज कीमतों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है।
PC: nayaraenergy







