इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, इस हफ्ते सोने की कीमत में करीब 4,000 रुपए की गिरावट आई है। इस हफ्ते 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1.52 लाख रुपए से 1.48 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं एक किलो चांदी के दाम में 11,521 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
अब चांदी की कीमत गिरकर 2.21 लाख रुपए पर आ गई है। 25 सितंबर को चांदी कीमत 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम थी। गांधी जयंती के मौके पर आज बाजार में कारोबार नहीं होगा। इस साल सोना 2026 में अब तक 14,939 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 9,591 रुपए सस्ती हुई है।
31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब घटकर 2.21 लाख रुपए रह गई है। लोगों के पास अभी सोना चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







