इंटरनेट डेस्क। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सिस्टम को लेकर एक चौंकाने वाला खबर आई है। खबर ये है कि ओपनएआई के मॉडल्स ने 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास किया है। कंपनी ने खुद इसका खुलासा किया है।
कंपनी के इस खुलासे के बाद संकेत मिल रहे हैं कि टेस्टिंग स्टेज में ही टेक कंपनियों के हाथ से उनके एडवांस एआई मॉडल्स की कमान छूटती नजर आ रही है। एआई मॉडल्स तय दायरों को तोड़कर इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। खबरों के अनुसार, अब कंपनी की ओर से अपने एआई एजेंट की चपेट में आए 100 से अधिक संस्थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
हालांकि, कंपनी ने इन संस्थानों का डेटा चोरी नहीं होने का दावा किया है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि एआई एजेंट्स ने सिस्टम का ताला नहीं तोड़ा, बल्कि सिर्फ बंद दरवाजे को जबरन खटखटाकर और उसका हैंडल घुमाकर अंदर घुसने का प्रयास भर किया है।
PC: instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







