इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि फ्लाई दुबई विमान के को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और अभी इस पूरे मामले की जांच बहुत तेजी से की जा रही है। अगर हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो तेहरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सऊदी अरब ने जानकारी दी कि विमान में भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात को सौंपा जा चुका है। मामले की जांच में इजराइल, यूएई, अमेरिका, ओमान और सऊदी अरब की एजेंसियां जुटी हैं।
आपको बात दें कि 29 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद तब विमान तेजी से नीचे गिरने लगा तो घायल स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद यात्रियों ने अंदर पहुंचकर को-पायलट को पकड़ा। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारना पड़ा था। हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर बुरी तरह घायल हो गए।
हमले के दौरान एक मिनट में 17,000 फीट नीचे आ गया था विमान
ये विमान यूएई से तेल अवीव जा रहा था। इसमें 174 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर इजरायली यात्री थे। को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमले के दौरान विमान एक मिनट में 33,000 फीट से 17,000 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







