Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्म ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े जी के साथ जयपुर के गांधी सर्किल पर गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांधी और शास्त्री का जीवन हमें सादगी, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की राह दिखाता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनकल्याण और राष्ट्रहित के संकल्प को निरंतर मजबूत करते रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रार्थना सभा में रामधुन ने मन को असीम शांति की अनुभूति दी
सीएम भजनलाल ने शासन सचिवालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में रामधुन ने मन को असीम शांति की अनुभूति दी। गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श सूत्र सदैव हमें जनसेवा और राष्ट्रहित के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा उपस्थित रहे।
स्वच्छ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें
सीएम भजनलाल ने कहा कि गांधी जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमें सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए स्वच्छ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







