इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से अक्टूबर-दिसंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। इन स्कीम्स में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), पोस्ट ऑफिस एफडी, सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) शामिल हैं। लगातार 11वीं तिमाही ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकार की ओर से आखिरी बार दिसंबर 2023 में ब्याज दरों में इजाफा किया गया था। सरकार के इस कदम के बाद पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1, और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा।
आपको बता दें कि स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू की जाती है। इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ समिति की ओर से दिया गया है। लोगों को स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार बढ़ गया है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







