Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना एरिया की एक होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ। आज मृतक के परिजन और वकीलों ने बजाज नगर थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया गया। खबरों के अनुसार, इस दौरान नाराज वकीलों ने थाने के अंदर पहुंच हंगामा किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने टोंक रोड पर पहुंचकर सड़क जाम कर दी। इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
खबरों के अनुसार, मृतक प्रेमप्रकाश खींची की पत्नी रीया खींची, उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाओं ने आज दोपहर बजाज नगर थाने के बाहर धरना दिया। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बोल दिया कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नाराज वकीलों ने थाने में प्रवेश कर विरोध जताया। वकीलों ने इस दौरान कहा किा कि युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच के जरिए सामने आना चाहिए।
PC: bhaskar, livehindustan
Parmarth TV







