इंटरनेट डेस्क। एआईआर प्रोसेस के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज व्यापक प्रदर्शन हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लेफ्ट, आप और स्टूडेंट यूनियन की ओर से आज प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत आप नेता सौरभ भारद्वाज को जंतर-मंतर पहुंचते ही हिरसत में ले लिया गया।
कॉकरोच जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट पार्टियों और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की लोगों से अपील की है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एहतियात के तौर पर धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत प्रदर्शन, जुलूस या सभा पर रोक रहेगी।
एक जगह पर लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यहां पर पुलिस, आरएएफ तैनात किए गए हैं। वहीं एहतियात के तौर पर आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट आगामी आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। खबरों के अनुसार, सीजेपी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करेगी।
सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन
आपको बता दें कि इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने 19 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 36 दिन के विरोध के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये आंदोलन समाप्त हुआ था। नीट पेपर लीक विवाद के बाद सीपेपी की ओर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को मुद्दा बनाया था। इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे।
PC: livingindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







