इंटरनेट डेस्क। टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इलॉन मस्क का उनकी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने इस खबर की पुष्टि की है। शिवॉन जिलिस ने एक्स के माध्यम से बताया कि मस्क ने एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था, लेकिन उन्होंने अचानक ब्रेकअप कर लिया। इसकी पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली थी।
इलॉन मस्क की भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड शिवॉन जिलिस ने इस संबंध कहा कि मैं इस ब्रेकअप से दुखी हूं, लेकिन मस्क की अब भी बहुत परवाह करती हूं। मैं चाहूंगी कि वे हमेशा खुश रहें। आपको बात दें कि जिलिस और मस्क के 4 बच्चे हैं। इनमें जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस शामिल हैं।
मस्क ने 2021 में जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी साझा की थी। अर्काडिया का जन्म दो साल पहले हुआ था। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से चौथे बच्चे सेल्डन लाइकर्गस के जन्म की जानकारी सामने आई थी।
PC: newsnationtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







