खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (61 रन) और तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को 19 रन से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 211 रनों का स्कोर बनाया है। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम हसन नवाज (96) की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित ओवरों 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता है। इससे भारत के एशियन गेम्स 2026 अब 19 स्वर्ण पदक हो गए हैं।
भारत की ओर से इससे पहले प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व महिला इंडिविजुअल कैटेगरी में स्वर्ण पर कब्जा किया। भारत ने आज कुल चार मेडल अपने नाम किए। इसमें तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक है।
भारत के कुल 80 मेडल हो गए हैं
भारत के कुल 80 मेडल हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें स्थान पर है। रिकर्व मेंस इंडिविजुअल में भारत के नीरज चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। भारत की ओर से इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली।
PC: cricinfo







