इंटरनेट डेस्क। दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव नहीं किया है। कीमतों में आज भी कमी नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है।
राहत मिलने का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 112.66 और एक लीटर डीजल के लिए 97.78 रुपए देने होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लोगों को जूझना पड़ रहा है महंगाई से
आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर इन कीमतों को तय किया जाता है। लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई से जूझना पड़ रहा है।
PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







