इंटरनेट डेस्क। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित 15 राज्यों में आज भी भारी बारिश का दौर रहेगा। आज भी इन राज्यों में लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के साथ ही दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने इन राज्यों में इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। आज राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
वहीं आज पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी मौसम विभाग की ओर से विशेष अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्री इलाके से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह विभाग ने दी है। पश्चिम बंगाल के तट पर तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
बारिश के कारण लोगों को मिलती रहेगी भीषण गर्मी से राहत
आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, नलिया से होकर गुजर रही है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना होने के कारण मौसम में इस प्रकार का प्रभाव देखने को मिलने की पूरी संभावना है। बारिश के कारण अभी लोगों को कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







