Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सीएम निवास पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। कार्यक्रम में सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 50 लाख 94 हजार 831 लाभार्थियों को कुल 684.21 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने।
कार्यक्रम में सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों से संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
प्रदेश में लगभग 91 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हर महीने 1100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा रही है। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों को चिकित्सा, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 53 वृद्धाश्रम तथा 7 संत श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण व सामाजिक जीवन के लिए 36 मुख्यमंत्री पुनवास गृह और 17 स्वयंसिद्धा आश्रम संचालित किए जा रहे हैं।
80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी
उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए रामाश्रय योजना के तहत राज्य के 61 जिला अस्पतालों में 61 रामाश्रय वार्ड स्थापित किए गए हैं। हमारी सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक कुल 1 लाख 12 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाई है। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसों में 60 से 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट तथा 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







