Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

IND vs WI: भारत ने वनडे क्रिकेट में पहली बार हासिल किया 400 से अधिक रन का लक्ष्य, बन गए ये दो विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs WI: भारत ने वनडे क्रिकेट में पहली बार हासिल किया 400 से अधिक रन का लक्ष्य, बन गए ये दो विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 223) और रोहित शर्मा (101) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से आठ विकेट से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया ने केवल 43.3 ओवर में 406 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। ये वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मैच जीतते हुए 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय टीम के नाम दो विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हुए हैं। 

भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाद 400 या उससे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। इस मामले में उसने साउथ अफ्रीका को (8) को पीछे छोड़ा।  इंग्लैंड ने 7, ऑस्ट्रेलिया ने 3, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने 2-2, जबकि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने 1-1 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। 

भारत ने केवल 175 गेंदों में पार कर लिया 300 रन का आंकड़ा
मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने केवल 29.1 ओवर में 300 रन बना डाले। इसके साथ ही टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में 30 ओवर के अंदर 300 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने केवल  175 गेंदों में 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32.2 ओवर में 300 रन पूरे किए थे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News