Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा…सुख-समृद्धि प्रदान करेंगी, पूरे नौ दिन रहेंगे नवरात्र

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा…सुख-समृद्धि प्रदान करेंगी, पूरे नौ दिन रहेंगे नवरात्र

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस बार नवरात्र की शुरुआत रविवार को चित्रा नक्षत्र में हो रही है।…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 04:23:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 04:23:43 PM (IST)

हाथी पर विराजित मां दुर्गा। -प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रविवार को चित्रा नक्षत्र में होगा शारदीय नवरात्र का शुभारंभ
  2. अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी बनाएंगे पर्व को विशेष
  3. हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस बार नवरात्र की शुरुआत रविवार को चित्रा नक्षत्र में हो रही है। श्रीमद् देवी भागवत की मान्यता के अनुसार रविवार को नवरात्र आरंभ होने पर मां दुर्गा का वाहन हाथी माना जाता है।

हाथी पर सवार होकर मां का आगमन सुख-समृद्धि, आर्थिक प्रगति और कल्याण का सूचक माना गया है। साधना और उपासना करने वाले भक्तों के लिए भी यह नवरात्र विशेष फलदायी मानी जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार नवरात्र के आरंभ वाले दिन, जो वार होता है उसी के आधार पर मां के वाहन का निर्धारण होता है।

धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है

इस बार रविवार होने के कारण मां का वाहन हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस बार का नवरात्र सुख-समृद्धि की दृष्टि से अनुकूल और कल्याणकारी माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के साथ कुछ क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति भी बन सकती है। भारतीय निर्यात नीति और उससे जुड़े आर्थिक पक्षों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता अनुभव हो सकती है।

नौ दिन का रहेगा नवरात्र पर्वकाल

इस बार किसी भी तिथि का क्षय नहीं होने से नवरात्र पूरे नौ दिन के रहेंगे। साधकों और उपासकों के लिए यह विशेष महत्व रखता है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व विशेष अनुष्ठान, साधना और संकल्पों की पूर्णता के लिए महत्वपूर्ण कालखंड माना जाएगा। नवरात्र के नौ दिनों में गृहस्थ कुल परंपरा अनुसार देवी की पूजा अर्चना करते हुए व्रत का नियमन करेंगे।

विशिष्ट योगों की साक्षी रहेगी खास

नवरात्र में देवी साधना के लिए योगों का विशेष महत्व है। इनमें अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि व रवियोग विशेष माने गए हैं। इस बार नवरात्र के नौ दिन में 14 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि पर अमृत सिद्धि योग, 18 अक्टूबर को सप्तमी तथा 19 अक्टूबर को महाअष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा। खास बात यह है कि इन तिथियों में रवियोग का संयोग भी रहेगा। इन शुभ योगों में साधना,आराधना के साथ भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि की खरीदारी भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर का मां तारादेवी पीठ: तांत्रिक साधना का प्रमुख केंद्र, गुप्त नवरात्र में बढ़ जाता है धार्मिक महत्व

Trending News