इंटरनेट डेस्क। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी होने का इंतजार आज भी खत्म नहीं हुआ है। कंपनियों ने आज के लिए भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कीमतों में कमी नहीं हुई है। कीमतों में बदलाव नहीं होने से लोगों को पुरानी कीमतों पर ही एलपीजी सिलेंडर खरीदने होंगे। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब भी ₹2,810 का मिलेगा। सितंबर में इस सिलेंडर की कीमत 2,747.50 में उपलब्ध थी। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज भी ₹942 ही है।
देश के प्रमुख शहरों में आज एलपीजी की कीमत
शहर: घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर
मुंबई: ₹941.50 ₹2, 763.50
कोलकाता: ₹968, ₹2,946.50
बेंगलुरु: ₹944.50, ₹2,893.50
हैदराबाद: ₹994, ₹3,058.50
चेन्नई: ₹957.50, ₹2,978.50
कटक: ₹968, ₹2,947.50
कोयंबटूर: ₹959, ₹3,002.50
रांची: ₹1,010.50, ₹2,988
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







