इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस स्कीम के माध्यम से आप हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम करते हैं। नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में 5 साल के निवेश करना होता है।
ये केन्द्र सरकार की छोटी बचत योजना है। यह उन लोगों के लिए है जो पैसे सुरक्षित रखते हुए हर महीने निश्चित आय चाहते हैं। स्कीम के विशेष बात ये है कि इसमें सालाना मिलने वाले ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है और वह अमाउंट हर महीने निवेशक को दिया जाता है।
इसमें जॉइंट अकाउंट के तहत 15 लाख का निवेश करने पर 1 लाख 11 हजार रुपए सालाना ब्याज मिलेगा। इसे 12 महीनों में बराबर बांटे तो निवेश को हर महीने 9,250 रुपए मिलेंगे। आपको इस स्कीम में जरूर ही निवेश करना चाहिए। ये आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।
PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







