इंटरनेट डेस्क। राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि सरकार ने अब राशन लेने का सिस्टम बदल दिया है। अब सरकार की ओर से राशन वितरण प्रणाली को और आसान तथा पारदर्शी बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा लागू की है। इससे राशन की दुकान पर अगूंठा लगाने की झंझट और फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने की परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।
नए बदलाव के तहत फिंगरप्रिंट मैच नहीं करने पर चेहरे से भी वेरिफिकेशन हो जाएगा और लोगों को राशन मिल जाएगा। राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए ई-पीओएस मशीन पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के तहत अंगूठा या उंगली का निशान लगाना होता है।
कई बार नेटवर्क की कमी, तकनीकी खराबी या स्किन की संवेदनशीलता के कारण फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के कारण लोग राशन से वंचित हो जाते हैं। अब सरकार के नए कदम से लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मशीन के कैमरे से लाभार्थी के चेहरे को स्कैन कर आधार डेटाबेस से उसका वेरिफिकेशन कर दिया जाएगा।
PC: timesnowhindi
PC: maxlab
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







