जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज का बिगुल आज बज चुका है। नगर निकाय के बाद अब राजस्थान में पंचायत चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान दिया है। राजस्थान में इस बार पंचायती राज चुनाव चार चरणों में होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने पीसी के माध्यम से बताया कि चुनाव ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’के तहत कराए जाएंगे। सरपंचों के लिए मतदान भी चार चरणों में होगा। इसके तहत तहत 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी। .
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर, चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का परिणाम 20 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
राजस्थान में 41 जिला परिषदों और 457 पंचायत समितियों और 14403 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव के माध्यम से 1403 जिला परिषद सदस्य और 8245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। पंचायत चुनाव के बाद राजस्थान में 41 जिला प्रमुख और 457 पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव किया जाएगा। वहीं, कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को करवाया जाएगा।
PC: navbharattimes.indiatimes.







