खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड टूट गया है। इस रिकॉर्ड को साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुहान डी प्रीटोरियस ने ध्वस्त किया है।
20 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज लुहान डी प्रीटोरियस ने सीएसए20 चैलेंज में केवल 79 गेंदों में नाबाद 188 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 छक्के और 15 चौके लगाए। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल का नाबाद 175 रन रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया हे। क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद ये पारी खेली थी।
इस पारी के दौरान उन्होंने केवल 66 गेंदों में 13 चौके और 17 छक्के की मदद से नाबाद 175 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज प्रीटोरियस केवल 12 रन से अपना पहला टी20 दोहरा शतक जमाने से चूक गए। उन्होंने केवल 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद अगली 16 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







