इंटरनेट डेस्क। यूपी और बिहार सहित देश के कई राज्यों में बारिश ने कहर बरपाया है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों में लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने आज के लिए भी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल बनी हुई है। इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल तक मौसम करवट लेगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन भी हो सकता है। सितंबर के आखिरी दिन राजस्थान में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सितंबर के आखिरी दिन जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आज राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को भी खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







