इंटरनेट डेस्क। देश में पशुपालन को लेकर भी कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भी किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में गोवंश पालने को प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है। अमृत धारा योजना के तहत यूपी सरकार राज्य में 10 गाय पालने वाले किसानों को 10 लाख रुपए तक का लोन देगी। अमृत धारा योजना के तहत मिलने वाले लोन को काफी आसान शर्तों पर मुहैया कराया जाएगा।
यूपी सरकार इस योजना के तहत 3 लाख रुपए तक के लोन के लिए किसी गारंटर की भी आवश्यकता नहीं होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से बजट में इस योजना के लिए 2 हजार करोड़ रुपए के बजट का भी प्रावधान किया गया है। यूपी सरकार के इस कदम से किसानों को गोवंश पालने के लिए बढ़ावा मिलेगा।
PC:stock.adobe
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromamarujala







