Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV

Indian Stock Market : | Parmarth TV

Indian Stock Market : | Parmarth TV

Indian Stock Market : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक, मेटल और रियलिटी सेक्टरों में बिकवाली दर्ज की गई। 

सुबह करीब 9.37 बजे, सेंसेक्स 193.10 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,803.76 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 76.95 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,882.55 पर था।

निफ्टी बैंक 145.65 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,113.25 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 91.25 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,758.60 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 22.85 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,390.25 पर था। (Indian Stock Market)

जानकारों ने कहा कि ‘ट्रैक ए फॉलिंग वेज’ पैटर्न ने अगस्त और नवंबर के प्रमुख निचले स्तरों को कनेक्ट किया है। हालांकि, हाल के प्राइस एक्शन पर करीब से नजर डालने पर नवंबर और जनवरी के निचले स्तरों को लिंक करते हुए एक और ‘फॉलिंग वेज’ का पता चलता है।

Also Read : यूपी विधानसभा के सत्र की शुरुआत में सपा ने किया हंगामा

बैंकॉक लाल निशान में कारोबार (Indian Stock Market)

एंजल वन के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च हेड समीत चव्हाण के अनुसार, “आगे की ओर देखें तो 22800-22700 (वेज का लोअर एंड) से लेकर 22600-22500 तक प्रत्येक 100-पॉइंट इंटरवल पर मजबूत सपोर्ट साफ है, जो फरवरी की शुरुआत में हुए रिबाउंड के 127 प्रतिशत रिट्रेसमेंट के साथ मेल खाता है।

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, जोमैटो, भारती एयरटेल, इंफोसिस, एचसीएलटेक, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एनटीपीसी, एसबीआई, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स रहे।

अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,546.08 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,114.63 पर और नैस्डैक 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,026.77 पर बंद हुआ। (Indian Stock Market)

एशियाई बाजारों में जकार्ता, सोल, जापान, चीन और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 फरवरी को 3,937.83 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेचकर अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा।

इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने उसी दिन 4,759.77 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। (Indian Stock Market)

Trending News