इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में दिए जाने का प्रावधान है। अभी तक किसानों के खाते में 19 किस्ते आ चुकी हैं।
अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। इस किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कई काम पूरे करने होंगे। इन्हीं में एक काम बैंक ये जुड़ा है। आपको 20वीं किस्त का लाभ मिले इसके लिए ये जरूर सुनिश्चित करन लेना जरूरी है कि आपके बैंक खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का ऑप्शन ऑन हो।
अब आपके खाते के साथ ऐसा नहीं है तो आप योजना की 20वीं किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। केन्द्र सरकार की ओर से डीबीटी के जरिए ही लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे हस्तांतरित किए जाते हैं। आपको आज ही बैंक जाकर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का ऑप्शन ऑन करवा लेना चाहिए।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromamarujala







