Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Rajasthan की भजनलाल सरकार अब किसानों के लिए लाने जा रही है ये योजना, कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan की भजनलाल सरकार अब किसानों के लिए लाने जा रही है ये योजना, कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार किसानों के हित में कई बड़ेे कदम उठा चुकी है। अब प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से किसानों को राहत देने के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। इसी के तहत भजनलाल शर्मा ने किसानों को और अधिक राहत देने की दृष्टि से भूमि विकास बैंक के ऋणों हेतु वन टाइम सेटलमेंट योजना लाए जाने की घोषणा की है। इस पर लगभग 200 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित है। सीएम भजनलाल ने बुधवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए ये बड़ा ऐलान किया है। 

अवधिपार ऋणियों को फिर से मुख्यधारा में लाया जा सकेगा

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने सीएम की इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दक ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा से प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों के अवधिपार ऋणियों को फिर से मुख्यधारा में लाया जा सकेगा। 

भूमि विकास बैंकों से जुड़े हुए 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत 

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि इस घोषणा से जहां एक ओर प्रदेश के भूमि विकास बैंकों से जुड़े हुए 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को राहत मिलेगी, वहीं भूमि विकास बैंकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने की ओर भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आपको बता दें कि  भूमि विकास बैंकों के माध्यम से किसानों तथा लघु उद्यमियों को दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं तथा इसके माध्यम से प्रदेश के कृषि एवं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई जाती है।

PC:  dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From dipr.rajasthan

 

Trending News