Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने एक साथ प्रदेश के लोगों को दे दी हैं ये बड़ी सौगातें, विधानसभा में कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने एक साथ प्रदेश के लोगों को दे दी हैं ये बड़ी सौगातें, विधानसभा में कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से विधानसभा में प्रदेश के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देने के दौरान मंगलवार को सीएम भजनलाल ने कई सौंगातें प्रदेश के लोगों को दी हैं।


सीएम ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से भर्ती हेतु पूर्व घोषित पदों के साथ ही आगामी वर्ष में वन विभाग में एक हजार 750 कार्मिक, 4 हजार पटवारी तथा 10 हजार स्कूल शिक्षकों की भर्ती किए जाने की घोषणा।  प्रथम बार संगठित निजी क्षेत्र में 50 हजार रुपए तक मासिक वेतन की नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से एकबारीय सहायता के रूप में 10 हजार रुपए उपलब्ध कराने के लिए ’मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना’ प्रारम्भ करने की घोषणा।


वहीं सीएम ने  आगामी गर्मी को देखते हुए बजट में पूर्व में घोषित एक हजार 500 हैण्डपम्प की संख्या को बढ़ाते हुए आगामी वर्ष में दो हजार 500 हैण्डपम्प लगाए जाने की घोषणा।

पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 70 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की घोषणा।

सीएम भजनलाल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों के लिए घोषित 10-10 करोड़ रुपए की राशि में से 5 करोड़ रुपए लागत तक के मिसिंग लिंक सडक़ों के कार्य करवाए जाने की घोषणा। प्रदेश में सडक़ों के विस्तार, निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 820 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विभिन्न कार्य की घोषणा। पेयजल सम्बन्धी समस्या के तत्काल निराकरण के लिए प्रत्येक जिला कलक्टर को एक करोड़ रुपए का अनटाईड फंड। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 70 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की घोषणा। इसके अलावा भी सीएम ने प्रदेश के लोगों के लिए बहुत से घोषणाएं की हैं। 

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News