Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

RBI New Governor: संजय मल्होत्रा बने आरबीआई के नए गवर्नर, नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार | Parmarth TV

RBI New Governor: संजय मल्होत्रा बने आरबीआई के नए गवर्नर, नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार | Parmarth TV

RBI New Governor: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। संजय मल्होत्रा 26वें आरबीआई गवर्नर के तौर पर रिजर्व बैंक की कमान संभाल रहे हैं। आज यानि 11 दिसंबर 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक के नव-निर्वाचित गवर्नर के तौर पर संजय मल्होत्रा का स्वागत आरबीआई मुख्यालय में किया गया और उन्होंने अपना कार्यभार आधिकारिक तौर पर ग्रहण कर लिया है। वह ​​ऐसे समय में केंद्रीय बैंक की कमान संभालने जा रहे हैं जब अर्थव्यवस्था धीमी विकास दर और ऊंची महंगाई दर की दोहरी चुनौती का सामना कर रही है।

संजय मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा

संजय मल्होत्रा ने 56 वर्ष की उम्र में आरबीआई के नए गवर्नर (RBI New Governor) का पदभार ग्रहण किया है और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को उन्हें केंद्रीय बैंक का गवर्नर नियुक्त करने लिए नॉमिनेट किया था और आज उन्होंने निवर्तमान गवर्नर शक्तिकान्त दास का स्थान ले लिया है।

अपना कार्यभार संभालने से पहले संजय मल्होत्रा ​​ने मंगलवार को कहा था कि 11 दिसंबर को आरबीआई के गवर्नर का पदभार संभालने के बाद वह सभी नजरियों को समझने और अर्थव्यवस्था के लिए सर्वोत्तम काम करने की कोशिश करेंगे। नए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) की छवि सभी के साथ मिलकर काम करने वाली है और वह मानते हैं कि कीमतों को अकेले देश के केंद्रीय बैंक के जरिए मैनेज नहीं किया जा सकता है, इसके लिए सरकारी मदद की भी जरूरत है।

read more: भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन सपाट बंद

जानें संजय मल्होत्रा के बारे में

राजस्थान के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय के पास बिजली, वित्त और टैक्सेशन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ सार्वजनिक नीति में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बनने से पहले Sanjay Malhotra वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा इससे पहले वे वित्त मंत्रालय के अंतर्गत वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव के पद पर थे।

read more: ऑटो चालकों के लिए केजरीवाल की 5 गारंटी, कोचिंग से लेकर शादी तक, मिलेंगी ये सुविधाएं

Trending News