Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Tecno ने भारत में लॉन्च किया फोल्डेबल Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स | Parmarth TV

Tecno ने भारत में लॉन्च किया फोल्डेबल Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स | Parmarth TV

Tecno Phantom V Fold 2: टेक्नो ने भारत में सबसे सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले साल पेश किए गए फोल्डेबल स्मार्टफोन के हार्डवेयर में कई बड़े अपग्रेड किए हैं। यूजर्स को इन दोनों फोन में बड़ी मेन स्क्रीन के साथ-साथ बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन मिलने वाली है।

सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

Tecno Phantom V Fold 2 और Tecno Phantom V Flip 2 को एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Phantom V Fold 2 की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, Phantom V Flip 2 की कीमत 34,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स की सेल 13 दिसंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। Phantom V Fold 2 को दो कलर ऑप्शन- Karst Green और Rippling Blue में खरीदा जा सकता है। वहीं, Phantom V Flip 2 को Moondust Grey और Travertine Green कलर में खरीद सकते हैं।

Tecno Phantom V Fold 2

टेक्नो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.85 इंच का 2K+ AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है।

इसके अलावा इसमें 6.42 इंच का FHD+ AMOLED कवर डिस्प्ले मिलेगा।

फोन के डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

इसमें MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा।

यह फोन Android 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है।

फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का प्रोट्रेट और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP के दो कैमरे मिलते हैं।

इस फोन में 5,750mAh की बैटरी मिलता है। इसके साथ 70W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।

टेक्नो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन AI फीचर्स से लैस है। इसमें गूगल का Circle-to-Search, Photo Editor समेत कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

also read: MS Dhoni: टायर ‘बेचते’ नजर आएंगे कैप्टन कूल, इस कंपनी के बने ब्रांड एम्बेसडर

Tecno Phantom V Flip 2

टेक्नो के इस फ्लिप फोन में 6.9 इंच का FHD+ LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा।

इसके अलावा फोन में 3.64 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलेगा, जिसके लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 8 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

यह फोन MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

यह फोन भी Android 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है।

इसके बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।

फोन में 4,720mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

also read: आरबीआई ने एनआरआई विदेशी मुद्रा जमा पर ब्याज दरें बढ़ाई

Trending News