इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों का ये विवाद कब खत्म होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। इसी बीच ईरान ने अमेरिका को एक चेतावनी दे डाली है। खबरों के अनुसार, ईरान ने अब बोल दिया कि उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित कर ली है। ईरान का दावा है कि अगर युद्ध फिर से शुरू होता है तो हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी जहाज उनके निशाने पर होंगे।
खबरों के अनुसार, ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब बोल दिया कि अगर युद्ध फिर से शुरू होता है, तो हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी जहाजों पर वे जहां भी होंगे, हमला किया जाएगा, हमने ये क्षमताएं विकसित कर ली हैं।
ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने इस संबंध में आगे कहा कि ईरान ने अपनी हाइपरसोनिक मिसाइलों की रफ्तार मैक 6 से बढ़ाकर मैक 10 कर दी है। उन्होंने बताया कि हमने अपने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम भी विकसित किए हैं और एयर डिफेंस को बेहतर बनाया है। मोहसिन रेजाई ने कहा कि हमारे पास दूसरे उपाय भी हैं जिनका इस्तेमाल हम सही समय पर करेंगे।
होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर मोहम्मद बाघेर ने दिया ये बयान
इससे पहले ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया था। बाघेर गालिबाफ ने कहा कि जब तक ईरान के अधिकारों को मान्यता नहीं दी जाती और अमेरिका अपने वादे पूरे नहीं करता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







